फोटो-10-गोंडा में परसपुर के मधईपुर खांडेराय गांव में फावड़ा चलाकर अमृत सरोवर के सुंदरीकरण का शुभा?
- फोटो : GONDA
गोंडा। परसपुर के मधईपुर खांडेराय के मुसौली पुरवा में जूड़ा तालाब अब पिकनिक स्पॉट बनेगा। अमृत सरोवर योजना से तालाब की खोदाई की शुरुआत डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने खुद ही फावड़ा चलाकर किया। साथ में उपायुक्त मनरेगा संतकुमार व डीडीओ दिनकर विद्यार्थी ने फावड़ा चलाया। डीएम ने कहा कि तय समय पर सरोवर का निर्माण पूरा होगा और गांव के लोगों को एक बेहतर स्थल मिलेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में तालाबों को अमृत सरोवर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही तालाबों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। जन जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। बताया कि सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की शुरुआत की है। जिसके तहत अमृत सरोवर तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित किया जाएगा, तालाब के चारों तरफ लाइट की व्यवस्था होगी, पौधरोपण भी होगा, वॉकिंग टाइल्स लगी होंगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह व ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।