फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमंगला योजना की धीमी रफ्तार पर डीएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कन्या सुमंगला योजना की धीमी रफ्तार पर डीएम ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को डीएम ने स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर आवेदन कराने का निर्देश दिया है। बताया गया कि अब तक मात्र 200 आवेदन ही आए हैं। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने अपील की है कि बेटियों का भविष्य संवारने व सुरक्षित करने लिए कन्या सुमंगला योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक अप्रैल 2019 से कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना में बेटी के जन्म से उसकी परवरिश और शिक्षा ग्रहण करने तक का खर्चा सरकार उठाएगी। सरकार निर्धारित धनराशि बेटी के नाम से छह चरणों में एकमुश्त उपलब्ध कराएगी। एक ही परिवार की अधिकतम दो बेटियों के जन्म पर ही लाभ मिल सकेगा। समाज में भ्रूण हत्या को खत्म करने के साथ ही बेटियों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य देने के लिए यह योजना बहुत की कारगर साबित होने जा रही है। योजना का लाभ एक अप्रैल 2019 से जन्म लेने वाली बेटियों को मिलेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि लाभ लेने के लिए स्थायी निवास प्रमाणपत्र के साथ आधार के रूप में एक आईडी देनी होगी। लाभार्थी की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए। दो बच्चों से अधिक होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। खास बात यह है कि किसी महिला के दूसरे प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरे संतान के रूप में लड़की को भी लाभ मिल सकेगा। यही नहीं अगर पहले प्रसव से बालिका है तो दूसरे प्रसव से दो जुड़वा बेटियों के जन्म पर तीनों को लाभ दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

छह चरणों में मिलेंगे 15 हजार
पहले चरण में जन्म पर दो हजार रुपए, दूसरे चरण में एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण पर एक हजार, तीसरे चरण में कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार रुपये, चौथे चरण में कक्षा छह में बालिका के प्रवेश पर दो हजार रुपये, पांचवें चरण में कक्षा नौ में प्रवेश के बाद तीन हजार रुपये तथा छठें और अंतिम चरण में 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक व दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश पर पांच हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को धनराशि उनके खातों में ऑनलाइन भेजी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें