फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निर्माण कार्यों में लापरवाही होने पर जिलाधिकारी ने कड़े तेवर अपनाए हैं। साथ ही अन्य कार्य करा रही संस्थाओं को भी चेतावनी दी है। समय से कार्य पूरा कराने और हैंडओवर करने पर जोर दिया। चेतावनी दी कि लापरवाही पर एफआईआर दर्ज होगी। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कई विभागों पर उनकी निगाहें टेढ़ी रहीं। यूपी सिडको कई कार्य करा रहा है, जोकि पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने चेताया कि समय से कार्य पूरा कराएं। गुणवत्ता का ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने अनुरक्षण वाली जिले की सभी सड़कों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। कहा कि अनुरक्षण की सड़कों की मरम्मत गुणवत्ताहीन कराने की शिकायतें लगातार उन्हें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही हैं। इसलिए जो भी जिम्मेदार अफसर हैं वे स्वयं निरीक्षण कर लें और यदि गड़बड़ी है तो अभी समय है दुरुस्त करा लें।
आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वन टांगिया गांवों में आवास, विद्युत, सड़क व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से हर लाभार्थी को संतृप्त किया जाय।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय से कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूपी सिडको द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिसवा मनकापुर का निर्माण कार्य, पुलिस आवास का निर्माण कार्य, नंदिनी नगर इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य, कृषि कल्याण केंद्र बेलसर, लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर, नरैचा छपिया में लोहिया पार्क, तरबगंज में पराशर ऋषि आश्रम सुन्दरीकरण कार्य समय से पूरा कराएं।
इसके अलावा मिशन कायाकल्प, गन्ना मूल्य भुगतान, खाद्यान्न वितरण एवं कोटे की रिक्त दुकानों का आवंटन, श्रम योगी मानधन योजना, श्रमिक पंजीयन, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं, नहरों की सिल्ट सफाई, पीएम किसान सम्मान निधि सहित समस्त पेंशन योजनाओं तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।
निराश्रित गोवंशों की समीक्षा में दौरान डीएम ने मानक अनुरूप गोवंश संरक्षित कराए जाने एवं निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर प्रभावी कार्ययोजना एवं कार्यवाही करने के निर्देश सीवीओ को दिए हैं। इसके साथ ही संरक्षित गोवंश को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डीएफओ आरके त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि, डीसी एन आरएलएम, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें