फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मिशन इंद्रधनुष अभियान का किया शुभारंभ

विज्ञापन
गोंडा में बच्चे को दवा पिलाकर मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत करते डीएम डा. नितिन बंसल। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मिशन धनुष अभियान-2 का आगाज हो गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने सोमवार को विकासखंड इटियाथोक अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रैया झूमन के प्राथमिक विद्यालय में फीता काटकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष अभियान के शुभारंभ के दौरान ही जिलाधिकारी ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी लांचिंग की तथा बच्चों को अपने हाथों से पिंक गोली खिलाई। कक्षाओं में बच्चों से मुखातिब होते हुए उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता भी परखी। इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में ही पौधरोपण किया। डीएम बंसल ने बताया कि दिसंबर से लेकर मार्च 2020 तक चार चरणों में चलने वाले मिशन इंद्रधनुष अभियान को 2.0 का नाम दिया गया है।
उन्होंने अभियान को सफल बनाने व शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘सुरक्षा ही बचाव है’, इसलिए मिशन इंद्रधनुष अभियान-2 के तहत जनपद गोंडा के 12 विकासखंडों व नगर क्षेत्र गोंडा में 0-5 से वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाएं जो किन्हीं कारणों से टीकाकरण से वंचित रह गईं हैं और उनका टीकाकरण नहीं हो पाया है, का टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने जनसामान्य, जिम्मेदार नागरिकों ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों तथा अन्य विभागीय अधिकारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं, जिससे मिशन इंद्रधनुष अभियान को पूर्ण रूपेण सफल बनाया जा सके और जनपद का हर बच्चा व गर्भवती महिलाएं जानलेवा बीमारियों जैसे गलाघोंटू, मीजल्स (खसरे) एनीमिया आदि से बच सकें।
इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान हर्रैया झूमन को निर्देश दिए कि वे दो दिन के अंदर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के मद से वजन मशीन खरीद लें ताकि बच्चों का वजन समुचित ढंग से किया जा सके। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज, डॉ. मलिक आलमगीर, डीएमसी यूनीसेफ शेषनाथ सिंह, डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी इटियाथोक डॉ. श्वेता तथा ग्राम प्रधान हर्रैया झूमन सहित अन्य अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें