फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल को नोटिस

Wed, 04 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को समय से भुगतान न करने पर बजाज चीनी मिल इटई मैदा को नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने टैंगिंग आदेश का अनुपालन न करने के आरोप में मिल प्रबंधन पर कार्रवाई की है। क्षेत्र के 30 हजार किसानों का मिल 65.5 करोड़ रुपये का चीनी मिल ने समय से भुगतान नहीं किया। डीएम ने मिल प्रबंधन को जिला गन्ना अधिकारी के साथ संयुक्त खाता खोलकर किसानों का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीएम राम विशाल मिश्र ने बजाज चीनी मिल इटई मैदा को जारी किए गए निर्देश में बुधवार को कहा है कि जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक गन्ना मूल्य का भुुगतान मिल की तरफ से नहीं किया जा रहा है। गन्ना किसानों का समय से भुगतान न करने पर टैगिंग आदेश का मिल प्रबंधन उल्लंघन कर रहा है। पूर्ति एवं खरीद अधिनियम के तहत चीनी मिलों को 14 दिन का भुगतान करना होगा।

बजाज चीनी मिल ने अभी तक 30 नवंबर तक 8.5 करोड़ रुपये ही किसानों को भुगतान किया है। 30 नवंबर के बाद मिल ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। बजाज चीनी मिल से जुड़े 30 हजार किसानों का 65.5 करोड़ रुपये के खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी के साथ मिल प्रबंधन को संयुक्त खाता खोलकर तत्काल किसानों का भुगतान नियमानुसार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें