फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाएं देख गदगद हुए डीएम, लावरिस बच्चों से संवाद कर डीएम ने पूछा हाल

विज्ञापन
पोर्टरगंज स्थित बाल शिशु गृह में निवासित बच्चों से संवाद करते डीएम मार्कंडेय शाही। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने शुक्रवार को पोर्टरगंज स्थित बाल शिशु गृह तथा दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिशु गृह में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वहां पर निवासित बच्चों से बात की। निरीक्षण के दौरान बाल शिशु गृह में आठ तथा विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण में आठ बच्चे निवासित पाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा एक बच्चे का डीएम ने अपने हाथों दत्तक ग्रहण भी कराया।
बाल शिशु गृह में डीएम ने बच्चों से उन्हें दी जा रही सुविधाओं, खान-पान के प्रबन्ध व वस्तुओं सहित शैक्षिक गुणवत्ता चेक करने के लिए उनसे कुछ सवाल भी पूछे। बच्चों के जवाब व वहां पर की गई व्यवस्थाओं से डीएम संतुष्ट दिखे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि शिशु गृह में कोविड-19 प्रोेटोकाल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाय। वहां पर जिलाधिकारी ने बच्चों को पाठन सामग्री व सूखे मेवे के पैकेट दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, शिशु गृह के उपेंद्र श्रीवास्तव सहित शिशु गृह व दत्तक अभिकरण के कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें