फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग न करने वाले बैंक प्रबंधकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों के संग समीक्षा करते डीएम मार्कण्ड - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। रोजगार एवं उद्यम स्थापन संबंधी आवेदन लटकाने वाले बैंक प्रबंधक डीएम के निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैंकर्स एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे बैंक जो सरकार की योजनाओं में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उन सभी बैंकों से सरकारी खाते बंद कराकर सरकारी धन वापस लिया जाएगा। ऐसे लापरवाह बैंक प्रबंधकों के खिलाफ कार्यवाही के लिए संबंधित बैंक के चेयरमैन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैंकों के स्तर पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 20 आवेदन, मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजनांतर्गत 47 आवेदन तथा एक जनपद-एक उत्पाद योजना अंतर्गत 12 आवेदन लंबित हैं। जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे सोमवार तक लंबित प्रत्येक आवेदन की विस्तृत डिटेल से उन्हें अवगत कराएं तथा सोमवार को बैंकर्स की पुन: समीक्षा कराई जाय।
जिलाधिकारी ने फिसड्डी बैंक प्रबंधकों को मीटिंग में कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे बैंक जिन्होंने स्वीकृति के बाद भी लाभार्थियों को धनराशि अवमुक्त नहीं की है वे दो दिन के अंदर लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध करा दें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए उनके उच्चाधिकारियों को संदर्भित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह में सुधार न होने पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग न करने वाले बैंकों में जो भी सरकारी खाते हैं उन्हें बंद कराकर उनमें जमा धनराशि वापस ले लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ जनता को समय से मिले, इसके लिए शासन द्वारा बैंकों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें