फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक भवन का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
गोंडा में कलेक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डा नितिन बंसल। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक भवन व संयुक्त कार्यालय का तथा सीडीओ ने विकास भवन का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास भवन, जनपद की चारों तहसीलों, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय से उपस्थिति चेक करने के लिए सुुबह दस बजे औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय व प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 04 कर्मचारी अवकाश पर मिले तथा शेष सभी कर्मी अपने-अपने पटलों पर समय से उपस्थित मिले।
वहीं विकास भवन में सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा सदर तहसील में एसडीएम कुलदीप सिंह, तरबगंज में एसडीएम राजेश कुमार, करनैलगंज में ज्ञानचन्द्र गुप्ता, मनकापुर में एसडीएम हीरालाल यादव ने औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया तथा जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति समय से न पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही के साथ ही सम्बन्धित विभागाध्यक्ष के खिलाफ भी शिथिल पर्यवेक्षण मानते हुुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी कर्मचारी समय से अपने-अपने पटल पर उपस्थित रहें तथा अपने दायित्वों का सुचारु रूप से निर्वहन करें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकरी ने अभिलेखों की पड़ताल की तथा वीडिंग कार्य और अधिक तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान चलाकर वीडिंग की कार्यवाही कराई जाय तथा निष्प्रयोज्य अभिलेखों को अभिलेखागार से हटाया जाय।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीएम राकेश सिंह, सीआरओ आरआर प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नईम अहमद, जेए चंद्रप्रकाश मिश्रा, नाजिर सुनील कुमार, त्रिपुुरारी शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें