फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीएम ने पकड़ा अवैध खनन, ट्रक समेत दो वाहन जब्त

Mon, 17 Mar 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर/ मंगुराबाजार (गोंडा)। अवैध खनन के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अवैध बालू खनन को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन की अगुवाई की, जिसमें कई अवैध खनन गतिविधियां पकड़ी गईं। डीएम के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं, जबकि एक गांव में 100 घनमीटर अवैध बालू का भंडारण पकड़ा गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी तरबगंज ने अभियान चलाया। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। मौके पर मौजूद वाहन मालिक राजकुमार और चालक मनोज कुमार से वैध खनन परिवहन पास मांगा गया, लेकिन वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में पाया गया कि इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में 5.72 घनमीटर बालू लोड था। नियमानुसार इस वाहन को उमरी बेगमगंज में जब्त कर लिया गया।
छापे के दौरान प्रशासन ने ग्राम ऐली परसौली में प्रधान मनिराम यादव के ठिकाने पर भी जांच की। वहां 100 घनमीटर अवैध रूप से संचित बालू पाया गया। ग्राम प्रधान ने सफाई दी कि यह बालू गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए लाया गया है, लेकिन वैध दस्तावेज न होने के कारण प्रशासन ने खनन विभाग को रिपोर्ट सौंपने और आवश्यक जांच के निर्देश दिए। इसी अभियान में प्रशासन ने एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पकड़ा गया। इस वाहन में लगभग 30 घनमीटर बालू लोड था, लेकिन चालक अनिल कुमार निवासी सुभागपुर, थाना कौड़िया के पास वैध पास नहीं था।
विज्ञापन

इसके अलावा जांच के दौरान अनभुला के राहुल सिंह भी अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। प्रशासन ने इन सभी के खिलाफ खनिज नियमावली के तहत कार्रवाई की। पकड़े गए सभी वाहनों को जब्त कर उमरी बेगमगंज में जिलाधिकारी की निगरानी में रखा गया है। अब यह वाहन अदालत के आदेश तक प्रशासन की अभिरक्षा में रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और अभियान जारी रहेंगे, ताकि खनन माफियाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। जांच से जुड़ी संपूर्ण रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है, ताकि विधिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें