फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन पर चढ़ते समय गिरकर दीवान की मौत

Wed, 10 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राम कोमल यादव। फाइल फोटो 
विज्ञापन
गोंडा। श्रावस्ती जिले की पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल (दीवान) राम कोमल यादव (52) सोमवार रात हादसे का शिकार हो गए। गोंडा रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर जाने के लिए सप्तक्रांति एक्सप्रेस पर चढ़ते समय पैर फिसलने से वह गिरकर ट्रैक के नीचे आ गए और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जीआरपी कोतवाल बांकेलाल ने बताया कि दीवान राम कोमल यादव गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर गांव के रहने वाले थे। सोमवार रात 10:45 बजे वह प्लेटफार्म नंबर दो पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर जाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच ट्रेन छूट गई। वह दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने लगे, तो कुछ लोगों ने उन्हें आवाज देकर रोकने की कोशिश की। इसी बीच दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान राम कोमल का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गिरकर ट्रेन से कट गए। कोतवाल ने बताया कि राम कोमल के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें