डीआईओएस कार्यालय सभागार में यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में चुने गए
गोंडा। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार में शनिवार को वरिष्ठ सहायक दिवाकर मिश्र निर्विरोध जिलाध्यक्ष और बब्बन सिंह महामंत्री चुने गए।
मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) राम सागर पति त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में लिपिक संवर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने की।
चुनाव अधिकारी रामचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर अमन कुमार शुक्ल व ऑडिटर पद पर अनिल वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंत्री पद के चुनाव में कुल 47 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें बब्बन सिंह को 24 और जितेंद्र को 23 वोट मिले।
प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सेवानिवृत्त लिपिक शारदा सिंह को सम्मानित किया गया। संचालन ज्ञान बहादुर ने किया। इस अवसर पर बीएसए अमित कुमार सिंह, सुधीर कुमार पांडेय, प्रवीण सिंह, वैभव पांडेय, राधामोहन पांडेय, बृजेंद्र प्रताप सिंह, नीरज त्रिपाठी, रामबरन मौर्य, सूर्य बक्स सिंह, प्रवेश मिश्र आदि मौजूद रहे।