फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दिव्यांश व राजवीर ने उत्तीर्ण की एनडीए की प्रवेश परीक्षा

Sat, 11 Jan 2025 01:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज/मसकनवा (गोंडा)। मोतीगंज थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी दिव्यांश सिंह का चयन एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की प्रवेश परीक्षा में हुआ है। वहीं, मसकनवा के रानीजोत निवासी राजवीर ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

दिव्यांश के पिता नगरा गांव निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ लालजी संविदा पर समेकित शिक्षा के तहत विशेष शिक्षक के पद पर बाराबंकी जिले में तैनात हैं। दिव्यांश ने अपने मामा के घर बस्ती जिले के पचवस से चंद्र प्रभा मेमोरियल एकेडमी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण की। दिव्यांश के चाचा जितेंद्र सिंह ने बताया कि दिव्यांश शुरू से ही सेना में जाने की हसरत रखकर देश की सेवा करना चाहता था। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने के बाद उसने आठ माह कोटा में रहकर तैयारी की और पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें 124वीं रैंक मिली है। दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को दिया है। ग्राम प्रधान गढ़ी अरुणेश यादव, प्रधानाचार्य राधामोहन पांडेय, विजय प्रताप सिंह, आलोक सिंह, मोनू सिंह, राजू पांडेय ने बधाई दी है।
छपिया के रानीजोत मसकनवा बाजार निवासी राजवीर कसौंधन ने एनडीए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजवीर के पिता कृष्णमुरारी कसौंधन बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। मां लक्ष्मी कसौंधन गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि राजवीर का शुरू से ही एनडीए में जाने का सपना था। राजवीर ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट माइकल काॅन्वेंट स्कूल आईटीआई मनकापुर से की। इसके बाद राजवीर ने लखनऊ की एक कोचिंग से एनडीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया में 214वीं रैंक मिली है। राजवीर ने बताया कि उनका तीन वर्ष का प्रशिक्षण पुणे व एक वर्ष का प्रशिक्षण देहरादून में होगा। छोटे भाई शिवांश कसौंधन, अनिल तिवारी एडवोकेट, गोपाल शुक्ला एडवोकेट, शैलेंद्र पांडेय, पवन गुप्ता, बबलू सोनी, आलोक अग्रहरि आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें