फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुर्गापूजा पंडाल की बल्ली लगाने को लेकर विवाद, तीन गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उमरी बेगमगंज क्षेत्र के मंगुरा बाजार में मंगलवार सुबह दुर्गापूजा पंडाल की बल्ली लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगुरा बाजार में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दुर्गापूजा पंडाल सजाने के लिए बाजार निवासी हनुमानदत्त मंगलवार को समिति के सदस्यों के साथ बल्ली लगा रहे थे। तभी बाजार के ही रफीउल्ला व इकराम ने उन्हें बल्ली लगाने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। मारपीट की नौबत आने से पहले ही किसी ने थाने में सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि हनुमानदत्त और रफीउल्ला के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों में भिड़ंत हुई थी। हनुमानदत्त, रफीउल्ला व इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें