फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नवाबगंज नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

Sat, 18 Oct 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने की। बैठक में नगर के विकास से जुड़ी योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब सभी जनप्रतिनिधि और नागरिक शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने नवाबगंज की निरंतर प्रगति और आदर्श नगर पालिका का दर्जा मिलने को महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक में सभासदों ने वार्डों की समस्याओं जैसे नाली, सड़क, बिजली, पानी और सफाई पर सुझाव दिए। पिछली कार्यवाही की पुष्टि हुई और आगामी वार्षिक कार्ययोजना पर विचार किया गया। वंदन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना, जलनिकासी, पेयजल, तालाब-पोखर विकास और उपवन योजना जैसे प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों, नए यूरिनल के निर्माण व मरम्मत, वित्तीय वर्ष 2025-26 के ठेकों की स्वीकृति और सभी वार्डों में सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और मशीनरी की मरम्मत पर भी चर्चा हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ल, जेई कंचन यादव, वेद प्रकाश दूबे, बाबूलाल शास्त्री, जनार्दन तिवारी, अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुरेश बाबू, राजेंद्र यादव, मंजू देवी, सरवरी बेगम, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें