फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग कल्याण अधिकारी का रोका वेतन

Tue, 18 Aug 2015 10:45 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फर्जी आंकड़े देने वाले अफसरों को चिन्हित कर दंडित किया जाएगा। पट्टेदारों को पट्टा आवंटन के बावजूद कब्जा न दिलाने तथा वरासत के कई मामले जानबूझकर लटकाकर फरियादियों को दौड़ाने वाले कर्मियों के विरुद्ध अब निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


तहसील दिवस से बिना सूचना के नदारद रहे जिला विकलांग कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण भी तलब किया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को मनकापुर में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर आए फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान की।

तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की लिस्ट एवं समाधान की खराब क्वालिटी देख नाराज डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। तहसील दिवस में राजेश जायसवाल ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की कि उसने विकलांग प्रमाणपत्र की द्वितीय प्रति निर्गत करने के लिए विकलांग विभाग में प्रार्थनापत्र दिया था, जिस पर विभाग का लिपिक बार-बार उसे दौड़ाता रहा।
विज्ञापन


इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को तलब किया तो वे तहसील दिवस से नदारद मिले। इससे नाराज डीएम ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।

दीन नगर छपिया निवासी दिलीप पाण्डेय सहित ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि उनके गांव में नियुक्त सफाई कर्मी सुनील कुमार शुक्ला गांव में कभी भी सफाई करने नहीं आता है। इस प्रकरण पर डीएम ने बीडीओ छपिया से जवाब तलब किया है।

ग्राम भिटौरा निवासी कुसुमादेवी पत्नी लालता ने विपक्षी द्वारा पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इस मामले में डीएम ने परगनाधिकारी को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर पीड़िता को कब्जा दिलाएं। सत्यदेव निवासी पतिजिया बुजुर्ग बभनीपार ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उसके यहां राशन कार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।

इस प्रकरण पर डीएम ने डीएसओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। तहसील दिवस में अम्बापुर मनकापुर के पूर्व प्रधान ने बीएलओ व वर्तमान प्रधान पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि उनकी ग्राम सभा में जारी की गई वोटर लिस्ट में 82 मृतकों को वोटर दिखाया गया है, जबकि जीवित वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। तहसील दिवस में एसपी आरपीएस यादव, सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित, एसडीएम तरबगंज अनिल मिश्र, एसओसी रवींद्र सिंह, डीडीओ, तहसीलदार तरबगंज, सीओ तरबगंज अमित किशोर, जिला प्रोबेशन अधिकारी ओंकारनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें