फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लंपी टीकाकरण का निदेशक ने लिया जायजा

Thu, 24 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को इटियाथोक ब्लॉक के नरौरा भर्रापुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। निदेशक ने लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण का जायजा लिया। उन्होंने गोशाला में मौजूद गोवंशों के टीकाकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन



देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक पशुपालन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि निदेशक ने गोंडा और बलरामपुर जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों से भी बातचीत कर टीकाकरण की स्थिति जानी। निदेशक ने अधिकारियों को अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और सभी गोवंशों को टीके की उपलब्धता के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ. शशि कुमार शर्मा, डॉ. निशांत यादव समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें