फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के जर्जर व ढीले तारों को किया जाए दुरुस्त : आयुक्त

Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली के जर्जर और ढीले तारों से हादसों की आशंका बनी रहती है। आयुक्त देवीपाटन शशि भूषण लाल सुशील ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर ढीले तारों को दुरुस्त कराएं। जिससे बिजली की व्यवस्था तो बेहतर रहेगी ही, समस्याएं भी कम होंगी।
विज्ञापन

आयुक्त ने राजस्व वसूली को बढ़ाने के निर्देश दिए। बताया कि मंडल में वाणिज्यकर में 68.17 प्रतिशत की वसूली हुई। जिसमें बलरामपुर सबसे आगे और गोंडा सबसे पीछे रहा। स्टांप और पंजीकरण में 78.46 प्रतिशत की वसूली हुई, जिसमें गोंडा सबसे आगे और बलरामपुर सबसे पीछे रहा। आईजीआरएस में 290978 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 285423 शिकायतों का निस्तारण किया गया। पांच वर्ष से अधिक पुराने 2140 वादों में से अक्तूबर तक केवल 298 वाद निस्तारित हो पाए। जिसमें सबसे अधिक 203 वाद गोंडा जनपद में निस्तारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें