गोंडा। सेहत और सफाई का पैगाम लेकर रविवार की सुबह डीआईजी और एसपी साइकिल से निकल पड़े। दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद डोर टूट डोर जाकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया।
डीआईजी डॉ. राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस कर्मियों को सेहत और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते के इरादे से साइकिल से पुलिस लाइन का मुआयना किया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित कर्मचारी आवासों एवं नालियों की सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था देखी और आवासों एवं नालियों की सफाई करने, उचित जलनिकासी प्रबंधन एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को सही कराने के प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिये।
देनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन की वाटर सप्लाई, पानी टंकी की सफाई, आवासों के रंगरोहन एवं पुलिस लाइन स्थित चिल्ड्रेन पार्क की साफ-सफाई व रंगाई कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने डोर टू डोर जाकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लोगों को सेहत दुुरुस्त रखाने के लिए अपने आवास और उसके आसपास की साफ-सफाई रखने, गंदगी ना फैलाने के लिए जागरूक किया।
दोनों अधिकारियों ने प्रतिसार निरीक्षक को पुलिसलाइन का साप्ताहिक निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद साइकिल से ही परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। वहां गंदगी देेेख डीआईजी ने नाराजगी जताते हुए मैदान को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।