फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा होने से बढ़ी मुश्किल

Fri, 01 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच इनके दामों में वृद्धि ने व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। बढ़ी कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। सहालग के इस मौसम में खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की संभावना भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलिंडर अब 3,235 रुपये में मिल रहा है, जबकि पांच किलो का छोटा सिलिंडर 885 रुपये तक पहुंच गया है। पहले यही छोटा सिलिंडर 624 रुपये में मिलता था। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से छोटे दुकानदारों व रेहड़ी-ठेले वालों की लागत बढ़ गई है।
मुख्यालय पर बड़ी संख्या में चाट-पकौड़ी, चाय और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारी पांच किलो के सिलिंडर से ही काम चलाते थे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र रिंकू मिश्र ने बताया कि किराये पर रहने वाले छात्रों के लिए यह बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस कनेक्शन न होने के कारण हम लोग छोटे सिलिंडर पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अब यह भी महंगा हो गया है। चाट-पकौड़ी का ठेला लगाने वाले संजय अग्रहरि ने कहा कि बढ़ी लागत के कारण अब खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। संगमलाल हलवाई ने भी गैस कीमतों में वृद्धि को व्यापार पर अतिरिक्त बोझ बताया।
विज्ञापन

शादी-विवाह पर भी असर
सहालग के चलते शादी-विवाह में कॉमर्शियल सिलिंडरों की मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को अब प्रति सिलिंडर 3,235 रुपये के साथ करीब 2,400 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी पड़ रही है, जिससे आयोजनों का खर्च और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें