बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार के निकट मंगलवार को अप ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस को मिला।
प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार के निकट एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक की अप ट्रैक पर शव की सूचना मिली।
अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।