फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रुति लेख परीक्षा में ध्रुव, अमन, प्रियांशु व अर्पिता अव्वल

Tue, 26 Sep 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विद्यार्थियों की भाषा कौशल बढ़ाने के लिए मंगलवार को ब्लॉक स्तर पर श्रुति लेख परीक्षा आयोजित की गई। परसपुर और इटियाथोक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नों का उत्तर दिया।
विज्ञापन

परसपुर संवाद के अनुसार, ब्लॉक संसाधन केंद्र में मंगलवार को श्रुति लेख परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर ध्रुव श्रीवास्तव व कंपोजिट विद्यालय के प्राथमिक स्तर पर अमन मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रियांशु सिंह व कंपोजिट विद्यालय की छात्रा अर्पिता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इटियाथोक संवाद के अनुसार, अभिजीत सोनकर, कुशाग्र तिवारी, दीपक कुमार, शिवानी शुक्ला, अंशिका मिश्रा, सत्यम शुक्ल और उषा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी, कोमल यादव, आलोक सिंह, बृजेश सिंह, मनोज यादव, राधेरमन यादव, विनोद मिश्र, ऋतुराज यादव, मनोज यादव और ज्योति कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें