गोंडा। सर्कुलर रोड स्थित दरबारे आलिया मीनाईया में मंगलवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी व जश्ने दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजरत शाह जमाल मीना साहब ने की। हजारों अकीदतमंदों ने जियारत की। संचालन नजमुल हुदा ने किया।
कार्यक्रम में मुफ्ती शमशाद ने शिक्षा का महत्व बताया। मौलाना मुजक्किर एवं मुफ्ती नईम अजहरी ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। आजम मीनाई, जावेद सिद्दीकी, अब्दुल कादिर आदि ने नात पेश की। दस्तारबंदी (दीक्षांत समारोह) में नजमुल हुदा, अब्दुल हसीब, मोहम्मद फरहान, कैफ, सलमान, शमीम अहमद, जुनेद, सूफियान, मारूफ, गुलाम रजा, अरशद रजा, गुफरान, वारिस खान, गुलाम रजा, अरमान अली, फैजान रजा समेत 47 छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इसके बाद कुल शरीफ की महफिल हुई। मसीह आलम ने पढ़ा- वो जिसने आपकी चौखट से लौ लगाई है, गमे हयात से उसने निजात पाई है। कारी अब्दुल कादिर ने पढ़ा- पूछिए न अजमत व शौकत हमारे पीर की...। अरमान रजा, अब्दुल हफीज, कलीम सुल्तानपुरी, मुकीम मुशाहिदी आदि ने अपने कलाम पेश किए। अंत में दुआख्वानी हुई। जिसमें मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर कारी निसार मीनाई, डॉ. लायक अली, फकीर मोहम्मद मीनाई, कारी खल्कउल्लाह, मेंहदी रजा, मास्टर साजिद, एहसान मीनाई, तबरेज आलम मीनाई, रफीक मीनाई, बीबी लाल श्रीवास्तव, अजय बाबू, विभूति मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।