फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गाजे-बाजे संग निकली भोलेबाबा की बरात, खूब नाचे श्रद्धालु

Wed, 26 Feb 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा नगर में ​​शिव बरात में शामिल झांकी। -संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। महाशिवरात्रि पर बुधवार दोपहर शहर में गाजे-बाजे संग शिव बरात निकाली गई। भोले बाबा का शृंगार कर पालकी में बैठाकर बरात निकली तो श्रद्धालु थिरकने लगे। शहर में भ्रमण के बाद शिव बरात दुखहरणनाथ मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


शहर के तिवारी बाबा मंदिर से बुधवार दोपहर भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली गई। बरात में घोड़े व कई रथों पर झांकियां निकलीं। बैंडबाजा व डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। शिव बरात भरत मिलाप तिराहा, ठठेरी बाजार, पीपल चौराहा, गुड्डूमल चौराहा होते हुए गुरुनानक चौराहा पहुंची। यहां से फिर स्टेशन रोड पर दुखहरणनाथ मंदिर होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी। नाचते-गाते हुए श्रद्धालु यहां से वापस दुखहरणनाथ मंदिर की तरफ चल पड़े। रास्ते में जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा गया। बरात में महिलाएं और युवतियां भी शामिल रहीं। देर शाम बरात दुखहरणनाथ मंदिर पहुंची। जहां बरातियों का स्वागत-सत्कार किया गया। शिव बरात में संदीप मेहरोत्रा, उमेश शुक्ल, संतोष सोनी, सोनू गुप्ता, वरदान मेहरोत्रा सहित अन्य शामिल रहे।

रुपईडीह संवाद के अनुसार महाशिवरात्रि पर बुधवार को भक्तों ने शिव बरात निकालकर कस्बा आर्यनगर-खरगूपुर, करनैलगंज, बहराइच मार्ग पर परिक्रमा की। कलाकारों ने शिव तांडव कर मन मोह लिया। श्रद्धालु भी जमकर थिरके। ब्लॉक कार्यालय के बगल स्थित आरेश्वर नाथ महादेव मंदिर से निकली बरात में रवि श्रीवास्तव, अखिलेंद्र सिंह, अतुल तिवारी, वाल्मीकि तिवारी, पप्पू पांडेय, भीम, विनय तिवारी, अमित सिंह, विवेक श्रीवास्तव, लालबाबू सिंह, हिमांशु शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे

महाशिवरात्रि व शिव बरात के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। आईजी अमित पाठक व एसपी विनीत जायसवाल ने भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। प्रमुख मंदिरों व शिव बरात की सुरक्षा में पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें