फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देवीपाटन मंडल की जूनियर फुटबॉल टीम घोषित

Mon, 27 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जूनियर फुटबॉल (बालक वर्ग) की मंडलीय चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई। ट्रायल में मंडल के चारों जिलों के करीब चार दर्जन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन के बाद 16 सदस्यीय टीम घोषित की गई, जो 31 जुलाई को मऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में गोंडा से आदित्य, आवेश, अवधेश और वसीम, श्रावस्ती से साहिल, हमदान, विशाल और मोहम्मद फैज, बहराइच से अखंड, अर्सलान, उमेर रजा, विराट सिंह और अनस तथा बलरामपुर से अरहम, फैजान और अनादि शामिल हैं। रिजर्व खिलाड़ियों में अब्दुल्ला और अक्षत को स्थान दिया गया है।
चयन प्रक्रिया में गोंडा फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह, अध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा, शिवांश सिंह, अयूब शाह, हसन कुरैशी, अखिलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें