झंझरी। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार उमरीबेगमगंज इंस्पेक्टर चंदन कुमार, खरगूपुर इंस्पेक्टर गोविंद कुमार तथा धानेपुर इंस्पेक्टर अरविंद यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस लाइन से राजेश कुमार तिवारी को खरगूपुर इंस्पेक्टर बनाया गया है। जनसूचना सेल के प्रभारी दिनेश सिंह को वजीरगंज इंस्पेक्टर, वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय को धानेपुर और खोरहंसा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक पवन मिश्र को उमरीबेगमगंज तथा कहोबा चौकी प्रभारी तेज नारायण गुप्ता को मोतीगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है।
रमाशंकर राय को अतिरिक्त निरीक्षक उमरीबेगमगंज से अतिरिक्त निरीक्षक करनैलगंज, यशवंत कुमार सिंह (अतिरिक्त निरीक्षक मोतीगंज) तथा अरविंद कुमार (अतिरिक्त निरीक्षक करनैलगंज) को अपराध शाखा भेजा गया है।
पुलिस लाइन से निरीक्षक आशुतोष सिंह को प्रभारी एसओजी/स्वाट, निरीक्षक सुमित्रा को प्रभारी जनसूचना सेल तथा उपनिरीक्षक मनीष कुमार को प्रभारी स्वाट/सर्विलांस से प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (संवाद)