फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल को प्रदेश में पहला स्थान

Wed, 09 Jul 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जून 2025 की मासिक रैंकिंग में यह उपलब्धि मिली है। शिकायतों के निस्तारण का प्राप्तांक प्रतिशत 80 से ज्यादा रहा। मात्र एक प्रतिशत से भी कम शिकायत डिफाल्टर हुई।
विज्ञापन

आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने बताया कि शिकायत निस्तारण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में है। बताया कि जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया। यही कारण है कि देवीपाटन को रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आया है। आयुक्त ने कहा कि टीम वर्क के माध्यम से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है, इसके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें