कटरा बाजार (गोंडा)। विकास खंड की 74 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए चार करोड़ के बजट के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इससे गांवों में सड़क, पेयजल सहित अन्य विकास कराए जाएंगे। बृहस्पतिवार को ब्लाॅक सभागार कटरा बाजार में ब्लाॅक प्रमुख जुगरानी देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा रहे। सांसद ने लोगों से क्षेत्र की समस्या के बारे में जानकारी ली। इसमें किसान सम्मान निधि व पेंशन का मुद्दा उठा। वहां मौजूद प्रधान व सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाएं प्रत्येक गरीब तक पहुंचे, इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में दो करोड़ 25 लाख रुपये पंचम वित्त व 1 करोड़ 75 लाख रुपये पंद्रहवां वित्त के तहत मिला। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा नेता भवानीभीख शुक्ल, जसवंत लाल सोनकर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
पांच करोड़ से पंचायतों में विकास कार्य की तैयारी
तरबगंज (गोंडा)। ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्ताव पर अनुमोदन देकर विकास कार्यों का खाका खींचा गया। ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय रहे। विभिन्न पंचायतों से आए जन प्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर चर्चा की गई, जिसमें आवास सर्वे, मनरेगा, किसान सम्माननिधि, पेंशन योजना, पंचायती राज विभाग व स्वास्थ्य विभाग शामिल रहे। राज्य वित्त, पंद्रहवां वित्त योजना के तहत तीन करोड़ व मनरेगा क्षेत्र पंचायत अंश की ढाई करोड़ की परियोजनाएं पास की गईं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अष्टभुजा मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय, बीडीओ रवि कुमार गुप्ता, एडीओ अंबरीश प्रताप सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष लालजी सिंह, विशाल पाठक, रामचंद्र मिश्रा, आरडी तिवारी, गुड्डू सिंह, अयोध्या तिवारी मौजूद रहे। (संवाद)
15 करोड़ से कराएंगे गांवों का विकास
रुपईडीह/खरगूपुर (गोंडा)। ब्लॉक मुख्यालय रुपईडीह परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बबीता सिंह ने की। इसमें 15 करोड़ की कार्य योजना पास हुई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सूरज सिंह ने कहा कि हर गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि प्लान बनाकर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं द्वारा विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत में होने वाले कार्यों को मजबूती से रखा। पूर्व प्रधान राधेश्याम मिश्र ने अपने गांव में खेल मैदान का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रधान संघ अध्यक्ष अमित अवस्थी, विवेक शुक्ला, जिपं अमर सिंह, सरवन शुक्ला, एडीओ आजम खान, कृष्ण प्रसाद मिश्रा, प्रसून श्रीवास्तव, राहुल शुक्ला, माधवराज सोनी, रिंकू मिश्रा, देवानंद शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)