फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देवरिया व मुरादाबाद ने जीते मुकाबले

Sat, 31 Jan 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 बभनजोत के परसौना औराडीह में वॉलीबॉल खेलते ​खिलाड़ी। - संवाद
विज्ञापन
गौराचौकी। प्रधान स्पोर्टिंग क्लब परसौना की तरफ से शनिवार को दो दिवसीय प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच आईपीपी देवरिया व आजमगढ़ के बीच हुआ। इसमें देवरिया ने जीत हासिल की। एक अन्य लीग मैच मुरादाबाद और आईपीपी देवरिया के मध्य खेला गया। जिसमें मुरादाबाद ने पहले दोनों सेट 25-17 और 25-18 से जीतकर आईपीपी देवरिया को पराजित कर दिया। इस अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अध्यक्ष हाजी यूसुफ चौधरी, प्रधान अब्दुल गफ्फार चौधरी, अयूब चौधरी, मुनव्वर हुसैन चौधरी, मिनहाज, अब्दुल सलाम, मोहम्मद अफजल सहित अन्य उपस्थित रहे।
खो-खो में दिव्या ड्राइव ने मारी बाजी
मसकनवा। पतिजिया बुजुर्ग गांव में रमाकांत शुक्ल एक्सनल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरती एवेंजर व दिव्या ड्राइव टीम के बीच खो-खो खेला गया। इसमें दिव्या ड्राइव ने 27 अंक बनाकर जीत दर्ज की। आरती एवेंजर 14 अंकों के साथ उपविजेता रही। दिव्या ड्राइव की कप्तान स्वाति शर्मा व आरती एवेंजर की कप्तान सोनी को पुरस्कृत किया गया। अंत्याक्षरी व सुलेख प्रतियोगिता भी कराई गई। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। संरक्षक श्रीकांत शुक्ल, लक्ष्मीकांत शुक्ल, श्याम देव शुक्ल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें