फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वॉलीबाॅल के फाइनल में पहुंचीं देवरिया और गोंडा की टीमें

Wed, 19 Feb 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। प्राणदेवी स्नातकोतर महाविद्यालय पायरखास में दो दिवसीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में देवरिया और गोंडा की टीमें फाइनल में पहुंचीं। प्राण देवी महादेव स्मारक तृतीय प्रांतीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच के बाद सेमीफाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन

प्रथम सेमीफाइनल मैच प्राणदेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पायरखास व चंद्रभान सिंह डिग्री काॅलेज मंडफ के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मंडफ की टीम ने पायरखास की टीम को 25-17, 25-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल देवरिया व लखनऊ के बीच खेला गया। देवरिया की टीम ने सीधे सेटों 25 -29, 25-22से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ. पीएन द्विवेदी व संतोषधर द्विवेदी खेल का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर सोनू सिंह, पिंकू सिंह, अरविंद सिंह, देवतादीन पांडेय, कज्जू पहलवान, रेफरी संकट प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें