फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2015 11:58 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण व नगर क्षेत्र में हो रही भारी विद्युत कटौती के खिलाफ वकीलों ने शनिवार को जमकर हंगामा काटा। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर चक्का जामकर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य मार्ग पर चक्का जाम होने से यातायात घंटों बाधित रहा। एसडीओ के लिखित आश्वासन पर वकीलों ने प्रदर्शन समाप्त किया। वकीलों के इस प्रदर्शन में व्यापारी भी शामिल हुए और आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


उतरौला तहसील क्षेत्र में हो रही भारी विद्युत कटौती के खिलाफ वकीलों ने पूर्व में ही विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम व डीएम को मांगपत्र सौंपकर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की थी। बीती मंगलवार को तहसील दिवस की अध्यक्षता करने आईं डीएम ने 18 सितंबर तक रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया था।

विद्युत आपूर्ति में अभी तक कोई सुधार न होने से शनिवार को वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष विजय प्रकाश व मंत्री अखिलेश सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर चक्का जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वकीलों द्वारा चक्का जाम किए जाने की सूचना मिलते ही कोतवाल उतरौला राज कुमार यादव धरना स्थल पर पहुंच गए और वकीलों को समझाने का प्रयास किया। वकीलों ने बिना रोस्टर परिवर्तन के धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया।

मौके पर पहुंचे एसडीओ विद्युत ने वकीलों को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक तथा दिन में 10 बजे से शाम तीन बजे तक रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया। एसडीओ के लिखित आश्वासन पर वकीलों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

इस दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने भी विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर दो सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार राम खेलावन को सौंपा। उन्होंने मांगपत्र में विद्युत आपूर्ति न सुधरने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। वकीलों के प्रदर्शन में व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए और आंदोलन को समर्थन दिया। इस अवसर पर देवेन्द्र, राम प्रताप, सुशील, मुस्लिम खान, शकील, मनीष, अशोक सहित तमाम वकील व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें