फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा में शत्रु संपत्तियों का सीमांकन शुरू

Mon, 24 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज थाने के पास शत्रु संप​त्ति का सीमांकन करती राजस्व टीम। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा/नवाबगंज। शत्रु संपत्तियों का सीमांकन कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भारत सरकार की टीम इन दिनों जिले के दौरे पर है। गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति अनुभाग के अवर सचिव की अगुवाई में टीम ने राजस्व विभाग के साथ सोमवार को तरबगंज तहसील के नवाबगंज व लौवा वीरपुर का निरीक्षण किया। इन दोनों स्थानों पर करीब 14 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह टीम 24 अगस्त तक जिले की शत्रु संपत्तियों का चिह्नांकन करेगी। इसके बाद 25 अगस्त को जिलाधिकारी के साथ स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इसी आधार पर जिले की शत्रु संपत्तियों की नीलामी व अन्य कार्रवाई को लेकर अगली कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
सोमवार को टीम के नवाबगंज कस्बे में पैमाइश करने से खलबली मच गई। राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्र ने बताया कि सर्वे में प्रथम दृष्टया थाने का कुछ अंश शत्रु संपत्ति की भूमि पर निर्मित पाया गया है। हालांकि, अंतिम पैमाइश के बाद ही वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शत्रु संपत्ति व राजस्व विभाग की टीम ने आकर पैमाइश की है।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार, लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि पैमाइश पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही होगी। वहीं, शत्रु संपत्ति की जमीन पर थाने का कुछ हिस्सा बने होने की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें