फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुन्नन खां चौराहे को वंदेमातरम चौराहा बनाने की मांग

Mon, 23 Mar 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विश्व हिंदू महासंघ के पदा​धिकारी। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शहर के मुन्नन खां चौराहे का नाम बदलकर ‘वंदेमातरम चौराहा’ किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान जिला प्रभारी कृष्ण मुरारी दूबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पंतनगर स्थित पार्टी कार्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अजय मिश्र ने कहा कि शहीदों के आदर्शों को अपनाकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में दिग्गज पांडेय, अंजू सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, गीता मिश्रा, पूजा वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें