फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन केंद्रों पर डीएलएड की हुई सत्र परीक्षा

Fri, 15 May 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हुई। इसमें पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 357 परीक्षार्थी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 283 तथा शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में 171 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 353, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 277 और शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में 166 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

वहीं तीसरी पाली में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में छह तथा शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। डॉयट प्राचार्य रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी पारदर्शिता व कड़ी निगरानी में कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें