फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन केंद्रों पर आज से डीएलएड परीक्षा, 1110 प्रशिक्षु होंगे शामिल

Tue, 12 May 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से होंगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के तीन केंद्रों पर 1,110 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि शहर के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 500, राजकीय इंटर कॉलेज में 400 तथा शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में 210 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रथम प्रश्नपत्र वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा की परीक्षा बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। उसी दिन द्वितीय प्रश्नपत्र प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी। 14 मई को तृतीय प्रश्नपत्र विज्ञान की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक और चतुर्थ प्रश्नपत्र गणित की परीक्षा 11:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। इसी दिन पंचम प्रश्नपत्र सामाजिक अध्ययन की परीक्षा दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगी। 15 मई को छठवें प्रश्नपत्र हिंदी की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक और सातवें प्रश्नपत्र अंग्रेजी की परीक्षा 11:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी।
डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर का प्रथम प्रश्नपत्र आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास की परीक्षा 18 मई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। उसी दिन द्वितीय प्रश्नपत्र शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी। 19 मई को तृतीय प्रश्नपत्र विज्ञान की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक, चतुर्थ प्रश्नपत्र गणित की परीक्षा 11:30 बजे से 12:30 बजे तक और पंचम प्रश्नपत्र सामाजिक अध्ययन की परीक्षा दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगी। 20 मई को छठवें प्रश्नपत्र हिंदी की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक, सातवें प्रश्नपत्र अंग्रेजी की परीक्षा 11:30 बजे से 12:30 बजे तक और आठवें प्रश्नपत्र शांति शिक्षा एवं सतत विकास की परीक्षा दोपहर दो बजे से तीन बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें