फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कर्ज में डूबे किसान ने लगाई फांसी

Tue, 23 Apr 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र के ब्योंदा माझा पलिया चरौठा गांव में रविवार शाम कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर देर शाम पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ब्योंदा माझा पलिया चरौठा गांव के किसान मित्रसेन यादव उर्फ टिक्कू (32) ने रविवार शाम चार बजे घर के बगल में लगे आम के पेड़ में गमछे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब मित्रसेन का शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। थाने में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची उमरी थाने की पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया। रात हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ।
ग्राम प्रधान केशवराम यादव ने बताया कि मृतक मित्रसेन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका विवाह हो चुका है। उनके एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। 26 अप्रैल को मित्रसेन की बहन की शादी है। आर्थिक तंगी व कर्ज में डूबे होने की वजह से मित्रसेन काफी परेशान चल रहे थे। बैंक की केसीसी के साथ ही कुछ अन्य कर्ज भी था। मृतक मित्रसेन के भाई राजसेन व अखिलेश ने बताया कि बहन की शादी को लेकर व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पाई थीं। कर्ज के चलते भी मित्रसेन परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें