फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 21 दिन में तीन बालिकाओं की मौत, कारणों की जांच शुरू

Sat, 22 Aug 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर। परसा गोंडरी ग्राम पंचायत में 21 दिन के भीतर कथित तौर पर बुखार से पीड़ित तीन बालिकाओं की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव के सभी मजरों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने और बीमारी के कारणों का पता लगाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी नंद किशोर ओझा, मुकेश ओझा, दयानंद तिवारी, अनिल ओझा और सतीश शुक्ल ने बताया कि शिवशंकर पुरवा निवासी रघुनाथ मिश्र की सात वर्षीय नातिन मुस्कान की एक अगस्त को मौत हो गई। इसके बाद अरुण कुमार शुक्ल की 11 वर्षीय पुत्री छवि शुक्ला की 10 अगस्त को और रोसीपुरवा निवासी संतोष कुमार तिवारी की 21 वर्षीय पुत्री बिट्टू तिवारी की 21 अगस्त को मृत्यु हो गई। परिजनों के मुताबिक, तीनों लड़कियां बुखार से पीड़ित थीं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीनों मौतों का कारण बुखार ही होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। हलधरमऊ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संत प्रताप वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें