फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महाकुंभ में पति से बिछड़ी वृद्धा की मौत

Fri, 31 Jan 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। पति शिवप्रसाद पांडेय के साथ महाकुंभ गईं वैजयंती देवी की वहां मौत हो गई। सूचना से स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीभारी में परिजनों में कोहराम मचा है। एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह ने शुक्रवार को वैजयंती देवी के घर पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सुखरामपुर के मजरा गोपीभारी निवासी शिवप्रसाद पांडेय अपनी पत्नी वैजयंती (58) के साथ मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। 29 जनवरी को स्नान के बाद झूंसी रेलवे स्टेशन पर वैजयंती पति से बिछड़ गई थीं। शिवप्रसाद जब पत्नी को तलाश नहीं कर सके तो परिजनों को सूचना दी। घर से शिवप्रसाद के पुत्र आलोक, भतीजे अंकित व नंद कुमार झूंसी पहुंच गए। काफी तलाशने के बाद प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में वैजयंती का शव मिला।
शिवप्रसाद दिल के मरीज हैं, इस वजह से उन्हें पत्नी की मौत की जानकारी नहीं दी गई। परिजनों ने शिवकुमार को वाराणसी से अयोध्या की ट्रेन पर बैठाकर गांव भेज दिया। इसके बाद शुक्रवार को वैजयंती का शव लेकर प्रयागराज से गांव के लिए रवाना हुए। तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह भी गांव में डेरा डाले हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कलाम उर्फ कल्लू नेता ने बताया कि अधिकारियों से पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


अन्य बिछड़े दंपती सकुशल मिले
एसडीएम अभय सिंह ने बताया कि परसिया व बिलोहा बनकसिया के दो दंपती महाकुंभ में बिछड़ गए थे। सभी लोग मिल गए हैं और प्रयागराज से घर लौट रहे हैं। परसिया की आशा देवी अपने पति हरि प्रसाद वर्मा से महाकुंभ में बिछड़कर दूसरी ट्रेन में बैठ गई थीं। उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर लापता होने की फोटो डाली थी, जिससे वह छपरा जाने वाली ट्रेन में मिल गईं। आशा देवी को लाने के लिए उनका बेटा गया है। बिलोहा बनकसिया के राममिलन भी बिछड़ गए थे। उन्हें भी परिजन ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें