फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देर शाम तक चला आयुष चिकित्सकों का साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुष चिकित्सकों के चयन के लिए सीएमओ कार्यालय पर चल रहा साक्षात्कार शुक्रवार को दूसरे दिन देर शाम तक चला।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुर्वेद, होम्योपैथ व यूनानी मेडिकल ऑफिसर का चयन वॉक इन इंटरव्यू अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, एनएचएम के डीपीएम अमरनाथ, एनएचएम के जिला लेखा अधिकारी संदीप मेहरोत्रा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अरुण कुमार कुरील व जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की टीम ने साक्षात्कार लिया। आगामी 13 फरवरी तक साक्षात्कार चलेगा। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय सारणी के अनुसार साक्षात्कार लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें