फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 15 नए केस मिले

विज्ञापन
फोटो-11 गोंडा के जिला अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले में भले ही कमी आ रही है, लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके साथ ही महीने भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। वहीं 15 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले के एससीपीएम हास्पिटल में शनिवार को गोशियापुर निवासी पुष्पा देवी (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन फरवरी को पुष्पा का स्वास्थ बिगड़ने से उसे शहर के एससीपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना जांच किए जाने पर रिपोर्ट संक्रमित आई। पांच फरवरी को महिला की मौत हो गई। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 15 और संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में सीएचसी पर तैनात एक महिला चिकित्सक, जिला अस्पताल और सीएचसी के कर्मचारियों के अलावा निजी अस्पताल के कई कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है, जबकि होम आइसोलेशन में रहकर 37 लोग स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात ये है कि पिछले तीन दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों की संख्या घट रही है।
महीने भर में आठ की गई जान
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रभाव कम जानकर भले ही लोग हल्के में ले रहे हों, लेकिन इस बार भी महीने भर के अंदर कोरोना संक्रमण ने आठ लोगों की जान ली है। वहीं करीब सौ लोगों से अधिक को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा। तीसरी लहर में 1 लाख 61 हजार 390 कोरोना जांच कराई गई, जिसमें 1950 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार तक 1724 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए तथा आठ लोगों की जान चली गई। वहीं 25 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें