फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डेडलाइन खत्म, 921 में सिर्फ 145 टंकियां ही बनीं, पांच हैंडओवर

Fri, 27 Jun 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। घर-घर स्वच्छ जल योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। जल निगम ने एल एंड टी कंपनी को 921 गांवों में पानी टंकियां बनाने का काम सौंपा था। इसकी समय सीमा फरवरी 2024 निर्धारित की गई थी। मगर डेडलाइन बीतने के बाद सिर्फ 145 गांवों में ही काम पूरा कराने का दावा विभाग कर रहा है। यहां भी अधिकांश गांवों में पानी नसीब नहीं हो पाया। नौ अरब से अधिक की योजना औंधे मुंह गिर गई है।
विज्ञापन

सरकार ने 15 अक्तूबर 2019 को जल जीवन मिशन लांच करते हुए वर्ष 2021-22 में टेंडरिंग कराकर जनपद के 16 ब्लॉकों को मिलाकर 921 गांवों में पानी की टंकियां बनाने का काम एल एंड टी कंपनी को दिया था। गांवों में चार प्रकार की टंकियां बनाई जा रही हैं। इनमें 150 किलोलीटर की टंकी के निर्माण पर 1.40 करोड़, 200 किलोलीटर की टंकी के निर्माण पर 1.50 करोड़, 350 किलोलीटर पर 1.70 करोड़ तथा 450 किलोलीटर की टंकी के निर्माण पर 1.80 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। काम पूरा करने की मियाद फरवरी 2024 थी, लेकिन अभी तक मात्र 145 गांवों में ही टंकी का निर्माण कार्य हो पाया है। जिसमें सिर्फ पूरे उदई, बिरवा बभनी, मांदे, संझवल सहित पांच ग्राम पंचायतों में ही टंकियां हैंडओवर हो पाईं। शेष अभी निर्माणाधीन हैं। ऐसे में भारत सरकार की इस मह्त्वपूर्ण योजना से लोग कोसों दूर हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार 921 गांवों में पानी की टंकियों का निर्माण कार्य चल रहा है। 145 टंकियां बनकर तैयार हैं। इनमें भी कुछ कार्य अभी शेष है। 40-50 टंकियां 100 प्रतिशत पूरी हो गई हैं। मगर अभी तक मात्र पांच टंकियां ग्राम पंचायत को हैंडओवर हुई हैं। इससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

जल निगम गोंडा के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 145 टंकियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पांच टंकियां हैंडओवर भी हो चुकी हैं, जिनसे लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। इन टंकियों के 10 साल तक मेंटीनेंस का काम कंपनी ही करेगी। कंपनी ही टंकियों के ऑपरेटर, मिस्त्री व अन्य टेक्निकल कर्मियों की तैनाती करेगी। प्रत्येक घर से प्रतिमाह 50 रुपये जलकर वसूला जाएगा। जनरेटर, सोलर, डीजी सेट की व्यवस्था रहेगी ताकि लोगों को बगैर किसी रुकावट के पानी की आपूर्ति मिलती रहे। पाइप डालने के लिए जो सड़कें खोदी जा रही हैं उनकी भी मरम्मत कराई जाएगी।

नौ हजार किलोमीटर बिछाई पाइप लाइन
जिले में 921 टंकियों से पानी की आपूर्ति के लिए 13000 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम होना है। इसमें से लगभग नौ हजार किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। जिम्मेदारों की लापरवाही से पेयजल की योजना पर ग्रहण लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें