फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के लेनदेने में युवक की हत्या कर फेंका था रेल ट्रैक पर शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। मनकापुर-अयोध्या रेल ट्रैक पर नवाबगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह मिले शव के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने देर रात हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के किंधौरा के बखमरवा गाँव निवासी पनारी सिंह पुत्र स्व. शिव बालक सिंह की लाश नवाबगंज के रेल ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिली थी। मृतक के परिजन हत्या कर लाश फेंके जाने का आरोप लगा रहे थे, जबकि स्थानीय पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी। देर रात पुलिस ने मृतक के भाई रामकुमार सिंह की तहरीर पर तरबगंज के अकबरपुर गौहानी निवासी राजेश पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मृतक के भाई ने बताया कि उनके भाई का राजेश पांडेय से पांच लाख रुपये के लेन देन का विवाद चल रहा था। उन्होंने ही उनके भाई को नवाबगंज लाकर हत्या करके लाइन पर दुर्घटना साबित करने की नीयत से फेंक दिया था। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें