गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गुलहरिया निवासी श्रीराम (90) को बुधवार सुबह एक कार ने टक्कर मार दी। जिस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया सुबह शौंच करने के लिए गए थे। तभी गांव के पास ही कार ने टक्कर मार दी।