फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे। मझवा खास गांव के मजरे माझाखुर्द के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मफलर के सहारे लटकता मिला है। युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। युवक की हत्या व आत्महत्या को लेकर पुलिस उलझ गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

थाना खोड़ारे क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव के रहने वाले जगराम मौर्य ने बताया कि उनका बेटा रंजीत (20) सोमवार की रात घर से खाना खाने के बाद बाइक लेकर किसी काम से निकला था। मगर वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। जगराम के मुताबिक मंगलवार की सुबह मझवा खास गांव के मजरा माझाखुर्द के लोगों ने फोन पर उसे बताया कि उसके बेटे रंजीत का शव गंाव के समीप एक पेड़ से मफलर के सहारे लटक रहा है, वहां से 500 मीटर की दूरी पर रंजीत की बाइक भी खड़ी है।
जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके बेटे का शव लटकता मिला। जगराम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है। जगराम ने बेटे के हत्या किए जाने की आशंका जताई है। रंजीत की हत्या व आत्महत्या के बीच पुलिस भी उलझ गई है। थाना खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

अलाउद्दीनपुर के रहने वाले रंजीत के पास से चार मोबाइल फोन व 2200 रुपये मिले हैं। पुलिस का कहना है चारों मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से रंजीत की मौत का राज खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें