फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर की स्थापना को किए जाएं विशेष प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। आयुक्त ने कहा कि मंडल में दुर्घटना बाहुल्य स्थलों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जाए। गोंडा में स्वास्थ विभाग की ओर से ट्रॉमा सेंटर की स्थापना के लिए विशेष प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के भीतर बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगाने, शहर में ई-रिक्शा संचालित कराए जाने तथा प्रदूषण फैलाने वाले छोटे वाहनों को शहर से बाहर संचालित कराने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि कान में मोबाइल लगाकर वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कोहरे के दृष्टिगत विशेष निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर खराब वाहन खड़े न रहने पाएं। बैठक में विद्यालयीय वाहनों के लिए विशेष उपबंधों के अनुरूप कार्यवाही किए जाने व सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता करने आदि के संबंध में भी समीक्षा की गई। विद्यालयों में प्रार्थना के समय बच्चों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए नोडल शिक्षक द्वारा उन्हें जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें