फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 10 May 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोपुर। कटरा बाजार के सूबेदार पुरवा रामगढ़ निवासी लल्ली देवी (26) का शव रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मृतका की सास अनीता ने बताया कि उनका बेटा शिवकुमार कश्मीर में मजदूरी करता है। पड़ोस में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले वह गांव आया था। शनिवार रात किसी बात को लेकर लल्ली का शिवकुमार से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह निमंत्रण में चला गया। देर रात लौटा तो लल्ली ने दरवाजा नहीं खोला। जिससे वह पड़ोस में चाचा रामसेवक के घर जाकर सो गया। रविवार सुबह कई बार आवाज देने पर भी लल्ली के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो छत के हुक में साड़ी से बंधे फंदे पर लल्ली का शव लटका मिला।
बहराइच के हूजूरपुर के पदुमपिछौरा गांव निवासी लल्ली के भाई खर्चू ने बताया कि चार वर्ष पहले बहन की शिवकुमार से शादी की थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। खर्चू ने पति शिवकुमार के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। निरीक्षक अपराध मनोज पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रेल ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव
विश्नोहरपुर। दुल्लापुर-थटिया गांव के समीप अयोध्या-मनकापुर रेल ट्रैक के किनारे रविवार देर शाम एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शाम सवा छह बजे उधर से अप मालगाड़ी गुजरी थी। जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत होने की आशंका है। एसएसआई विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि शव के पास ही एक बैग पड़ा मिला है। उसमें 1200 रुपये नकदी व परिवहन निगम की बस के दो टिकट मिले हैं। एक टिकट बीते छह मई का बहराइच से गोंडा का है। दूसरा टिकट रविवार का दर्जीकुआं से अयोध्या का है। जिसे 11:35 बजे निकाला गया है। महिला के दाहिने हाथ पर फूल का गोदना है। उसने लाल साड़ी पहन रखी है। बताया कि महिला के बहराइच व अयोध्या के होने की संभावना पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें