लखनऊ में मुख्यमंत्री से बात करते जिपं अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व सोनू सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के प्रतिनिधि सोनू सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें बताया कि ढेमवाघाट मार्ग का अप्रोच बाढ़ की चपेट में आने के कारण कट चुका है। चार-पांच वर्ष से इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है, जिससे लाखों लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। उक्त मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से आईआईटी रुड़की से मॉडल स्टडी कराई जा चुकी है। मॉडल स्टडी की रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को भेजी जा चुकी है। ऐसे में अप्रोच मार्ग का निर्माण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने अप्रोच मार्ग के निर्माण का आश्वासन दिया है। (संवाद)