फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ससुराल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक। देहात कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर तिवारी रेहरा निवासी जगदेव वर्मा (35) का शव नरौरा भर्रापुर खजवा स्थित ससुराल में बुधवार देर रात सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला। ससुराल वालों की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन


मृतक के भाई लालाराम ने बताया कि उनकी भाभी के भाई ओमप्रकाश की मंगलवार को शादी थी। बड़े भाई जगदेव भाभी अकलेश व बच्चों के साथ ससुराल गए थे। शादी के बाद बुधवार को बहू आगमन पर भोज और नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान ससुराल में झगड़ा हुआ और जगदेव वहां से चले गए थे। देर रात खजवा-नरौरा भर्रापुर मार्ग पर ससुराल से 200 मीटर दूर एक पेड़ पर शर्ट से बंधे फंदे से जगदेव का शव लटका मिला। पास में ही उनके जूते-मोजे भी पड़े थे। उधर से गुजर रहे ओमप्रकाश के गांव के एक व्यक्ति ने देखा तो सूचना दी।
थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बृहस्पतिवार को फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें