फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 09 Apr 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन




नवाबगंज के महेशपुर गांव किनारे पानी में औंधे मुंह पड़ा था शव

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह सरयू नदी के किनारे पानी में एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। ग्रामीणों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महेशपुर गांव के लोगों ने मंगलवार की सुबह सरयू नदी के किनारे एक युवक (35) का शव पानी में औंधे मुंह पड़ा हुआ देखा तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। युवक के शरीर पर गहरे निशान मिले हैं। गांव वालों का कहना है कि युवक की हत्या कर सरयू नदी में फेंका गया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के शरीर पर मिले गहरे निशान से उसके हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी सरयूघाट संजीव सिंह ने बताया कि युवक का शव दो दिन पुराना है। शव को मर्च्युरी में रखा गया है, एक बार और शिनाख्त कराने की कोशिश की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि युवक की हत्या की गई है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें