फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से लापता युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सोहांस करमोहनी गांव का रहने वाला एक युवक सात दिन पहले अपने घर बीरेपुर बाजार गेहूं का बीज लाने के लिए कहकर निकला था। मगर वह घर वापस नहीं लौटा। सोमवार को उसका शव बीरेपुर गांव के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोहास करमोहनी गांव का का रहने वाला ज्ञान तिवारी (30) सात दिन पूर्व अपने घर से बीरेपुर बाजार गेहूं का बीज वा खाद लेने के लिए निकला था। मगर वह देर शात तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। मामले में थाना मोतीगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार की सुबह ज्ञान का शव बीरेपुर गांव के समीप पड़ा मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अशोक सोनकर ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें