फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागीचे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
गोंडा के कोतवाली क्षेत्र के सोहसा परसा गांव में युवती का शव मिलने के बाद लगी लोंगो की भीड़। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के सोहसा परसा गांव के समीप बागीचे में सोमवार को एक युवती का शव पड़ा पाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के लोगों ने युवती के हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आस-पास के गांव के लोगों से युवती के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सोहसा परसा गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार के यूकेलिप्टस के बाग में एक सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवती (25) का शव पड़ा मिला। मवेशियों को चराने निकले गांव के कुछ युवकों ने बागीचे में शव पड़ा देखा तो गांव वालों को बताया। उसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती के शरीर व गले पर कई गंभीर निशान पाए गए हैं।
सोहसा परसा गांव के ग्राम प्रधान मयाराम सिंह की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती कहां की रहने वाली है। यहां कैसे पहुंची और उसे कौन लाया। ऐसे कई सवालों को लेकर ग्रामीणों में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवती के हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली और आस-पास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें